logo

गणतंत्र दिवस समारोह–2026 : मोरहाबादी मैदान में परेड और झांकी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

GOV11.jpg

Ranchi 

गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के अवसर पर लोक भवन, रांची में सोमवार को सामूहिक बैंड डिस्प्ले और ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, पुलिस महानिदेशक, पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियां, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सैन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।


समारोह के दौरान 11वीं बटालियन राजपूताना राइफल्स, 6/8 जीआर, जैप–1, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और विवेकानंद विद्या मंदिर, रांची की बैंड टीमों ने मनमोहक और अनुशासित बैंड डिस्प्ले प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


इस अवसर पर राज्यपाल ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के तहत झांकियों, परेड और बैंड प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। झांकी प्रतियोगिता में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को प्रथम, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को द्वितीय जबकि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार मिला।


परेड प्रतियोगिता में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने प्रथम स्थान हासिल किया, सेना को द्वितीय और एनसीसी (महिला) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बैंड प्रतियोगिता में जैप–1 को प्रथम, सेना को द्वितीय और जैप–10 (महिला) को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को एक बार फिर सशक्त रूप से सामने रखा।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest